गोरखपुर। आज बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर पार्टी कार्यालय में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर गोरखपुर महानगर की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यशाला का संचालन महानगर महामंत्री एवं अभियान संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने किया। बैठक में महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, इंद्रमणि उपाध्याय, दयानंद शर्मा, रणविजय शाही, पद्मा गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, मनोज अग्रहरी, गौरव तिवारी सहित महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अभियान टोली के सदस्य और विभिन्न विभाग व प्रकोष्ठों के संयोजक उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment