<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 12, 2025

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश पाण्डेय ‘गांधियन’ का 55वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

बस्ती। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राकेश पाण्डेय ‘गांधियन’ का 55वां जन्मदिन बुधवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि राकेश पाण्डेय की पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण अन्य कार्यकर्ताओं के लिए मिसाल है। उन्होंने कहा कि वैचारिक रूप से समृद्ध पाण्डेय हमेशा संगठन और पार्टी हितों को सर्वोपरि रखते हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने ‘गांधियन’ को बधाई देते हुए कहा कि उनके जैसे समर्पित कार्यकर्ता ही कांग्रेस पार्टी की रीढ़ हैं। नेतृत्व ऐसे ही ईमानदार और संघर्षशील कार्यकर्ताओं पर भरोसा करता है।

इस मौके पर मो. रफीक खां, गिरजेश बहादुर पाल, अतीउल्लाह सिद्धीकी, रामबचन भारती, डॉ. मारूफ अली, राजेन्द्र गुप्ता, डी.एन. शास्त्री, आशुतोष पाण्डेय, नफीस अहमद, साधू पाण्डेय, देवानंद पाण्डेय, प्रमोद दूबे, मकबूल हसन, अनिल त्रिपाठी, रामदिवाकर मिश्र, लक्ष्मी यादव, दिनेश कुमार शुक्ला, सुनील पाण्डेय, रामधीरज चौधरी समेत कई नेताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की।

जन्मदिन पर मिले सम्मान और शुभकामनाओं से अभिभूत राकेश पाण्डेय ‘गांधियन’ ने कहा कि कांग्रेस के लिए सत्ता नहीं, देश सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सिद्धांतों से समझौता कर या अनैतिक तरीकों से सत्ता प्राप्त करना कांग्रेस की नीति नहीं है।

इस अवसर पर उन्होंने साथियों के साथ मिलकर गरीबों में फल वितरित किए और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages