बस्ती। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
इस अभियान में थाना गौर, रूधौली, कोतवाली, कलवारी और महिला थाना की टीमों ने कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर, भ्रमणशील कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें कानूनी अधिकार, हेल्पलाइन नंबर और आत्मरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
थाना गौर की टीम ने कस्बा गौर में, एण्टी रोमियो टीम ने वोडवरा मोड़, अहरा मोड़, रामवपुर और मुंडेरवा में, जबकि महिला थाना की टीम ने कोतवाली और पुरानी बस्ती में महिलाओं से मिलकर जागरूकता बढ़ाई। थाना रूधौली की पिंक बूथ टीम और थाना कलवारी की टीम ने क्रमशः ग्राम थरौली और ग्राम लखनपुर में कार्यक्रम आयोजित किए।
इस पहल से महिलाओं और बालिकाओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा का संदेश फैलाने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने में मदद मिली।
सशक्त महिलाएं, सुरक्षित समाज की नींव हैं।

No comments:
Post a Comment