<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 5, 2025

पूर्वाेत्तर रेलवे के 136 लोको में कवच लगाने को 124 करोड़ रूपये मंजूर, सुरक्षा में बड़ा सुधार

- लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडलों के 558 किमी. रूट में पहले चरण में कवच स्थापना


गोरखपुर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्वाेत्तर रेलवे के 136 लोको में कवच लगाने के लिए 123.95 करोड़ रूपये स्वीकृत किए हैं। यह कदम भारतीय रेल के लॉन्ग-टर्म इवोल्यूशन आधारित संचार प्रणाली और ए.टी.पी. प्रणाली के तहत सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
पूर्वाेत्तर रेलवे के लिए स्वीकृत इस सब-अम्ब्रेला वर्क की कुल लागत 969 करोड़ रूपये है। कवच स्थापना का प्रथम चरण 558 किमी. रूट पर किया जाएगा, जिसमें लखनऊ मंडल (सीतापुर सिटी-बुढ़वल, बुढ़वल-गोरखपुर कैंट, मानक नगर-लखनऊ-जं.-मल्हौर, बाराबंकी-बुढ़वल) और वाराणसी मंडल (गोरखपुर कैंट-गोल्डिनगंज) शामिल हैं।
रेल मंत्रालय ने कवच उपकरणों की निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि टॉवर लगाने का कार्य मुख्य मार्ग छपरा-बाराबंकी में प्रगति पर है। यह कवच सुरक्षा प्रणाली ट्रेन संचालन में सुरक्षा और आधुनिकता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages