बस्ती। अमहट स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में गुरूवार को अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष स्नेह पाण्डेय और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रभु दयाल वर्मा को अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल का जिला संयोजक मनोनीत किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रभु दयाल वर्मा ने इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि डा. संजय द्विवेदी ने कहा कि हिन्दुत्व की रक्षा के लिए समर्पण के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने बहराइच जनपद का नाम बदलकर राजा सुहेलदेव नगर करने और मकसूद गाजी सालार का मजार 6 दिसंबर से पहले हटाने की चेतावनी दी।
स्नेह पाण्डेय और मनमोहन त्रिपाठी ने कहा कि हिन्दू आस्था के खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ राजा सुहेलदेव को लुटेरा बताने पर मुकदमा दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की।
बैठक में वशिष्ठ मुनि दूबे, अनिल प्रजापति, रमेश कन्नौजिया, कृष्ण औतार चौधरी, विनोद निषाद, रमेश कुमार, राजकुमार शास्त्री, अंशुमान, हरेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र चौहान सहित अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment