संतकबीरनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मझौआ बाबू में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख सल्टौवा दुष्यंत विक्रम सिंह, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बाल कृष्ण ओझा, रामभरत वर्मा तथा बब्बन पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय अमरौली शुमाली की छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति से हुई।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में पिपरा जप्ती के मुकेश ने प्रथम तथा अमरौली शुमाली के रजनीश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं बालिका वर्ग में आमा की अंशिका यादव प्रथम और पचानू की प्रीति द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मोहम्मद खालिद परसा दमया प्रथम तथा रामेंद्र पुरैना द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में आमा की अंशिका यादव ने पहला और दसिया की प्रियंका ने दूसरा स्थान हासिल किया।
400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में रितेश आमा प्रथम और शिवम भिरिया द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पिपरा जप्ती की प्रियंका यादव ने प्रथम तथा कोठिला की क्रांति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर बालक वर्ग में रामेंद्र पुरैना प्रथम और विपिन आमा द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में दसिया की प्रियंका प्रथम और पिपरा जप्ती की संजना द्वितीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में बालक वर्ग में आज़ाद पचानू पहले तथा रजनीश भिरिया दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में सपना दसिया ने प्रथम और मुस्कान भिरिया ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद में बालक वर्ग में रामेंद्र पुरैना प्रथम और आनंद पचानू द्वितीय रहे, वहीं बालिका वर्ग में कोठिला की क्रांति ने प्रथम तथा पछमोहनी की खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
टीम प्रतियोगिताओं में भी बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा। कबड्डी बालिका वर्ग में दसिया न्याय पंचायत की टीम विजेता बनी, जबकि खो-खो बालक में आमा की टीम ने बाजी मारी। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन रैली प्रभारी गिरजेश सिंह तथा खेल आयोजक प्रताप नारायण चौधरी ने किया। प्रतियोगिता का सफल संचालन राजेश मिश्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक व्यायाम शिक्षक मनीष कुमार, विजय प्रकाश चौधरी, डॉ. अश्विनी पांडेय, अविनाश दुबे, उमाशंकर पांडेय, भास्कर दूबे, रमेश चंद्र चौधरी, चंद्रशेखर, दिवाकर मिश्र, महेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सुरेंद्र नाथ पाठक, प्रियंका सिंह, सुरेंद्र पटेल, अरुणिमा चौधरी, राजीव सिंह, सुरेंद्र यादव, प्रमोद, आदित्य गिरी, दीपक वर्मा, विनोद चौहान सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment