<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 24, 2025

नेशनल डायमण्ड जम्बूरी में दमक उठा बस्ती का नाम, राज्यपाल ने किया भव्य शुभारम्भ


बस्ती। भारत स्काउट और गाइड द्वारा आयोजित 19वीं नेशनल डायमण्ड जम्बूरी का लखनऊ में भव्य शुभारम्भ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महामहिम आनंदी बेन पटेल ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने देशभर में स्काउट–गाइड द्वारा किए जा रहे अनुकरणीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी में सेवाभाव और अनुशासन की भावना ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला है।

इस राष्ट्रीय आयोजन में बस्ती जनपद की स्काउट–गाइड टीम की सहभागिता विशेष रूप से चमकी। राज्यपाल को उद्घाटन सत्र में अपने बीच पाकर स्काउट–गाइड के चेहरे उत्साह और गर्व से दमक उठे।

कार्यक्रम में एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर स्काउट डॉ. हरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला सचिव डॉ. कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सत्या पाण्डेय, जिला संगठन कमिश्नर (स्काउट) प्रताप शंकर पाण्डेय, स्काउट मास्टर अजय वर्मा, बीपी आनंद, अमरचन्द वर्मा, यूनिट लीडर समीउल्लाह, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट विजय, प्रमोद, अनूप सिंह, तथा गाइड काउंसलर जया, नंदिनी, प्रियंका, गरिमा, खुशबू सहित टीम के सभी पदाधिकारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, श्री कृष्णा पांडेय इंटर कॉलेज, श्रीमती कृष्णा कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज, रामदास उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज भटपुरवा चिलमा बाजार, तथा कई पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालयों की स्काउट–गाइड इकाइयाँ इस जम्बूरी में सक्रिय रूप से प्रतिभाग कर रही हैं।

प्रतिभागियों ने कहा कि इतने बड़े राष्ट्रीय मंच पर जिले का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए गर्व की बात है और महामहिम राज्यपाल को अपने बीच पाना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभव रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages