<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 14, 2025

बीट बुक निरीक्षण में उत्कृष्ट प्रविष्टियों व टर्न आउट वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित


संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक पर थाना बखिरा, महुली और मेंहदावल के बीट अधिकारियों की बीट व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बीट बुक में दर्ज प्रविष्टियों, शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण में बीट बुक की प्रविष्टियाँ अधूरी पाए जाने पर संबंधित आरक्षियों को फटकार लगाई गई और सुधार के निर्देश दिए गए।

एसपी मीना ने बीट प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सक्रिय अपराधियों और वांछित अभियुक्तों पर निरंतर निगरानी रखने, क्षेत्र में गश्त बढ़ाने तथा जनता के साथ सतत संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीट बुक का नियमित अद्यतन अति आवश्यक है, किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान थाना बखिरा के मु0आ0 बबलू प्रसाद, आ0 दीपक कुमार, थाना महुली के मु0आ0 शम्स तवरेज अली, आ0 सन्नी यादव, तथा थाना मेंहदावल के आ0 अमेरिका प्रसाद और आ0 अक्षय राय की बीट बुक का परीक्षण किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए थाना महुली के मु0आ0 शम्स तवरेज अली को बीट बुक की उत्तम प्रविष्टियों तथा थाना बखिरा के मु0आ0 बबलू प्रसाद को टर्न आउट के लिए 500 रुपये नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र द्वारा बीट चेकिंग में उत्तम प्रविष्टियाँ मिलने पर थाना महुली के मु0आ0 सुनील कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। साथ ही वाटरमैन आशीष मिश्रा को आईगॉट पोर्टल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 7 प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages