बस्ती। ‘‘विश्व मधुमेह दिवस’’ के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसियेशन की यूपी एवं केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर ‘‘आओ गांव चलें’’ कार्यक्रम के तहत मरवटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में मधुमेह की पहचान और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कैंप का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव निगम ने फीता काटकर किया।
सीएमओ डॉ. निगम ने कहा कि जागरूकता, नियमित दिनचर्या और संतुलित खान-पान से मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सलाह दी कि जानकारी मिलते ही सावधानी बरतें और शुगर बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूरी बनाएं।
‘‘आओ गांव चलें’’ अभियान की स्थायी समिति के सदस्य एवं जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वभर में करोड़ों लोग डायबिटीज से प्रभावित हैं। पेनक्रियाज द्वारा इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन न होने पर रक्त में शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिससे हृदय, आंखों और गुर्दों पर बुरा असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज को हल्के में लेने से गंभीर परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।
कैंप को सफल बनाने में डॉ. अश्वनी कुमार सिंह, डॉ. फिरोज खान, डॉ. आरएन चौधरी, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. एनके चौधरी, डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. सीएल कनौजिया, डॉ. मुश्ताक अहमद खान, डॉ. आसिम फारूकी और डॉ. एमपी सिंह का विशेष सहयोग रहा।
स्वास्थ्य शिविर में 225 रोगियों का सुगर लेवल जांच के लिए रक्त परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment