<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 14, 2025

बाल दिवस पर नैनीताल बैंक द्वारा आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। बाल दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय नैनीताल बैंक, लखनऊ की ओर से आज  14 नवंबर को सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, जानकीपुरम में नन्हे–मुन्ने बच्चों के लिए आर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिप्रा सिन्हा सक्सेना (सीनियर मैनेजर, नैनीताल बैंक महानगर लखनऊ) ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उनके साथ  अनिल जोशी, अमरेश कुमार,  प्रणय, आकाश,  सतीश कुमार तथा श्रीमती रानी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यालय के भैया–बहनों ने अत्यंत उत्साह और रचनात्मकता के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों की कलाकृतियों की सराहना अतिथियों सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा तिवारी ने की। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को अतिथियों एवं प्रधानाचार्या द्वारा प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा निखारने तथा उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages