<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 7, 2025

सिंचाई विभाग डिप्लोमा इंजीनियर संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

बस्ती। शुक्रवार को नलकूप कॉलोनी स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में इलेक्ट्रिकल एण्ड मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ, सिंचाई विभाग का द्विवार्षिक अधिवेशन संघ के अध्यक्ष ई. अशोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के प्रथम सत्र में इंजीनियरों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।


द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी एवं डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जिलाध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह की देखरेख में सर्वसम्मति से हुए चुनाव में ई. धर्मेन्द्र सिंह अध्यक्ष, ई. सुमित सिंह उपाध्यक्ष, ई. अंतिमा वर्मा सचिव, ई. अरविन्द साहनी कोषाध्यक्ष तथा ई. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव लेखा सम्प्रेक्षक चुने गए।

निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारी आज इतिहास के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। कई विभागों में कर्मचारियों की समस्याएँ लम्बे समय से लंबित हैं तथा सेवा निवृत्त कर्मचारी अपने देयकों के भुगतान के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन सवालों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली एवं कोरोना काल के डेढ़ वर्ष के रोके गए महंगाई भत्ते को लेकर परिषद निरंतर संघर्षरत है। उन्होंने एकजुटता को ही समस्याओं के समाधान की कुंजी बताया।

डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ जिलाध्यक्ष ई. अभिषेक सिंह ने संवर्ग की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों को पूर्व से प्राप्त भत्तों को समाप्त कर उनके हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि इस अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और तेज किया जाएगा।

अधिवेशन में मुख्य रूप से ट्यूबवेल टेक्निकल इम्प्लाइज एसोसिएशन के मंत्री सन्तोष राव, ई. महेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, अरविन्द यादव, सुमन प्रजापति, संध्या गुप्ता, राम पुजारी, विवेकानन्द यादव, राजकुमार, धर्मदेव एवं राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages