<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 28, 2025

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित


सिद्धार्थनगर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2025 (एसआईआर) के तहत शत-प्रतिशत कार्य करने वाले तहसील नौगढ़ व शोहरतगढ़ के बीएलओ को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने जिलाधिकारी कक्ष में प्रशस्ति-पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर तहसील नौगढ़ के पाँच तथा शोहरतगढ़ के पाँच बीएलओ को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अन्य बीएलओ के सहयोग से सभी लंबित कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञानप्रकाश, उप जिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्र, नायब तहसीलदार नौगढ़ विजय श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages