<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 28, 2025

जोनल खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न, सर्वोदय बालिका विद्यालय की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन


गोरखपुर। निदेशालय समाज कल्याण उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार 26 से 28 नवम्बर 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय जोनल खेलकूद प्रतियोगिता का समापन 28 नवम्बर को जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय, अनंतपुर सहजनवा में संपन्न हुआ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित चार मंडलों की कुल नौ टीमों ने नौ विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया।

प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए। एकल स्पर्धा में अंशिका चौरसिया ने 200 मीटर, अंजलि पाल ने 400 मीटर, प्रिया यादव ने लंबी कूद, अंशिका सिंह ने ऊंची कूद तथा रोशनी ने बैडमिंटन में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

टीम प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय की बालिकाएँ पीछे नहीं रहीं। वॉलीबॉल में श्रावस्ती को हराकर विजेता बनीं, जबकि कबड्डी में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों, टीम मैनेजरों एवं कोचों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages