गोरखपुर। यूपी पीडब्ल्यूडी टेक्निकल असिस्टेंट एसोसिएशन, लोक निर्माण विभाग गोरखपुर का अर्धवार्षिक चुनाव, अधिवेशन एवं सम्मान समारोह डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जनपद अध्यक्ष ने की, जबकि संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद महिला शाखा मंत्री डॉ. सरिता सिंह तथा जनपद उपाध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।
चुनाव की प्रक्रिया राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जनपद अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी रूपेश कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान निम्न पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए रूपेश कुमार श्रीवास्तव: क्षेत्रीय मुख्य संरक्षक, श्रीनाथ गुप्ता: क्षेत्रीय संरक्षक, रमेश वर्मा: क्षेत्रीय अध्यक्ष, सौरभ कुमार श्रीवास्तव: क्षेत्रीय मंत्री, अमरेश कुमार शर्मा: क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, कृष्ण मोहन गुप्ता: जनपद अध्यक्ष, शाहिद अख्तर खान: जनपद मंत्री, अब्दुल कयूम: जनपद उपाध्यक्ष।
मुख्य अतिथि अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-3, लोक निर्माण विभाग गोरखपुर ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन एवं कर्मचारी हित में निष्ठा पूर्वक कार्य करेंगे।
रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक पांडे, अनूप कुमार श्रीवास्तव, पंडित श्याम नारायण शुक्ला, राजेश मिश्रा एवं सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने संगठन की एकता को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि कलयुग में संगठन की मजबूती आवश्यक है, इसलिए सभी कर्मचारी संगठन की एकता बनाए रखें।
श्रीनाथ गुप्ता, शाहिद अख्तर खान और रमेश कुमार वर्मा ने केंद्र एवं राज्य सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों—जैसे पुरानी पेंशन बहाली, आठवां वेतनमान आदि—को पूरा करने की अपील की।
अंत में चुनाव अधिकारी रूपेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, सतीश पांडे, सौरभ श्रीवास्तव, श्रीनाथ गुप्ता, शाहिद अख्तर खान समेत अनेक पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment