बस्ती। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने जनपद के किसानों से अपील की है कि भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन के तहत चना (16 किग्रा.) एवं मसूर (8 किग्रा.) के निःशुल्क मिनीकिट का वितरण किया जा रहा है। यह बीज केवल उन्हीं कृषकों को उपलब्ध कराया जाएगा, जो कृषि विभाग के पोर्टल एग्रिदर्शन डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकृत हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक कृषक को केवल एक मिनीकिट उपलब्ध होगा। चयनित किसानों को पीओएस मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भण्डारों से यह बीज उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक किसान अपने विकास खण्डों में संचालित राजकीय कृषि बीज भण्डार से संपर्क कर निःशुल्क बीज मिनीकिट प्राप्त कर सकते हैं।
No comments:
Post a Comment