<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 27, 2025

दीनदयाल विश्वविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत विशाल जागरूकता रैली निकाली गई


गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व और नोडल अधिकारी प्रो. मेजर विनिता पाठक के संयोजन में मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना था।

रैली के माध्यम से समाज में महिलाओं के लिए सुरक्षित और सहयोगपूर्ण वातावरण बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश, कुलपति प्रो. पूनम टंडन, विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, छात्र तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इन्नर व्हील क्लब ऑफ गोरखपुर, अग्रवाल महिला मंडल, रोटरी क्लब, जायसवाल क्लब और संगिनी क्लब सहित कई सामाजिक संगठनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जागरूकता संदेशों, पोस्टर्स और नारों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और समानता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया।

शहर के विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं और प्रतिनिधियों ने भी प्रभावशाली स्लोगन एवं संदेशों के साथ उत्साहपूर्ण भागीदारी की। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, पुलिस विभाग तथा अन्य सहयोगी संस्थानों ने अनुशासित भूमिका निभाते हुए रैली को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

यह पहल महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में सराहनीय मानी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages