बस्ती। जिला अस्पताल से मंदबुद्धि बालिका सुरमिला लापता हो गई है। उसके पिता जगराम पुत्र कन्हैया प्रसाद, निवासी बढ़नी (नगर थाना क्षेत्र) ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर अपनी पुत्री को सकुशल बरामद कराने की गुहार लगाई है।
जगराम ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह 5 अक्टूबर को अपनी मंदबुद्धि पुत्री सुरमिला के साथ जलेबीगंज मंदिर दर्शन के लिए गया था। वहीं से सुरमिला अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला।
जगराम के अनुसार, दुबौला चौकी के एक सिपाही ने बताया कि लड़की को कप्तानगंज थाने भेजा गया है। वहां जानकारी करने पर पता चला कि पुलिस ने उसे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया था। जब वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि वह बालिका 6 अक्टूबर को कहीं चली गई।
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और नर्सों की लापरवाही के कारण उसकी पुत्री अस्पताल से गायब हो गई। उसने पुलिस अधीक्षक से शीघ्र उसकी पुत्री को सकुशल बरामद करने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment