<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 22, 2025

भारतीय मजदूर संघ की एक विशेष बैठक हुई आयोजित

बस्ती। नई श्रम संहिताओं के लागू होने पर भारतीय मजदूर संघ, शाखा बस्ती द्वारा एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में नीति का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री एवं श्रम मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

विभाग प्रमुख अशोक सिंह ने कहा कि नई श्रम संहिताएँ श्रमिकों के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने वाली और उद्योगों में पारदर्शिता लाने वाली साबित होंगी। सरकार ने श्रमिकों की दशकों पुरानी मांगों को पूरा कर एक बड़ा कदम उठाया है।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि इन संहिताओं से असंगठित क्षेत्र के करोड़ों श्रमिकों को सुरक्षा कवच मिलेगा। न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा जैसे प्रावधान श्रमिक जीवन में स्थिरता लाएँगे।
जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सुधारों से न केवल श्रमिकों को बल मिलेगा, बल्कि उद्योग जगत में भी सकारात्मक वातावरण बनेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और श्रमिकों के अधिकार और अधिक मजबूत होंगे।
भारत की श्रमिक व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा सुधार आज से लागू हो गया। केंद्र सरकार द्वारा पारित चार नई श्रम संहिताएँ मजदूरी संहिता (2019), सामाजिक सुरक्षा संहिता (2020), व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थिति (ओएसएच) संहिता (2020), औद्योगिक संबंध संहिता (2020)
आज 21 नवंबर 2025 से पूरे देश में प्रभावी हो गईं। नई श्रम संहिताओं के लागू होने से देशभर के करोड़ों श्रमिकों को अनेक महत्वपूर्ण लाभ मिलने की शुरुआत हो गई है। इनमें प्रमुख हैं
सभी कामगारों को समय पर न्यूनतम वेतन की गारंटी। युवाओं को नियुक्ति पत्र अनिवार्य।महिलाओं को समान वेतन और सम्मान की सुनिश्चितता। 40 करोड़ श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा का दायरा, फिक्स्ड टर्म कर्मियों को 1 वर्ष बाद ग्रेच्युटी, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए वार्षिक मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, ओवरटाइम पर दुगुने वेतन का प्रावधान, जोखिम भरे क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए 100% हेल्थ सिक्योरिटी, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सामाजिक न्याय की गारंटी।
ये सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रमवीरों के हित में उठाया गया एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। यह निर्णय आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को नई गति प्रदान करेगा।
इस दौरान उमेश चंद्र मिश्र, अनीता चौधरी, विक्रम प्रताप सिंह, डा सुधाकर पाण्डेय, अवनीश श्रीवास्तव, संजय मणि त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह, रवींद्र चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages