बस्ती। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शनिवार को सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि “नेताजी गरीबों, किसानों और नौजवानों की आवाज थे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना हम समाजवादियों की नैतिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवाद की विचारधारा निरंतर मजबूत हो रही है और युवा पीढ़ी को नेताजी के संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त बनाने और आरक्षण के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य मुलायम सिंह यादव ने किया था।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल, राजेन्द्र चौधरी, दयाशंकर मिश्र, राजकपूर यादव, समीर चौधरी, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, डा. आर.डी. गोस्वामी सहित अनेक नेताओं ने नेताजी के संघर्ष, सरल व्यक्तित्व और संगठन के प्रति समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने आखिरी सांस तक समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया और उनके बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
जयंती कार्यक्रम में राम भवन यादव, रन बहादुर यादव, मुरलीधर पाण्डेय, रमेश गौतम, भोला पाण्डेय, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, रविकान्त निषाद, तूफानी यादव, श्याम सुन्दर यादव, मंशाराम, प्रिया श्रीवास्तव, शकुन्तला, सावित्री सिंह, अकबर अली, राहुल सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
अंत में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

No comments:
Post a Comment