बस्ती। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के कुलगुरु महर्षि वशिष्ठ के जीवन चरित्र पर नव-दिवसीय कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा महर्षि वशिष्ठ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत होगी।
तुलसी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज व्यास पीठ पर विराजमान होंगे, जबकि प्रसिद्ध उद्योगपति चंद्रभूषण मिश्रा मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहेंगे। बड़नी मिश्र स्थित महर्षि वशिष्ठ आश्रम परिसर में आयोजित होने वाली यह कथा विश्व में पहली बार महर्षि वशिष्ठ के नाम पर केंद्रित होगी।
आयोजन की तैयारियां पहले ही शुरू हो गई हैं और कथा अगले वर्ष 18 फरवरी से शुरू होगी। बुधवार को आश्रम परिसर में हुई कथा आयोजन समिति की बैठक में विभिन्न दायित्वों के निर्वहन हेतु समितियां गठित करने का निर्णय लिया गया।
जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के दीक्षित शिष्य एवं आयोजन समिति के संयोजक राना दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि इस कथा में देश-विदेश की कई दिग्गज हस्तियां आमंत्रित होंगी। मुख्य आयोजन से पहले कार्यक्रम स्थल पर आधा दर्जन समारोह आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में सतीश कुमार मिश्र, अवधेश कुमार मिश्र, आशुतोष मिश्र, उपेंद्र मिश्रा, राजेश त्रिपाठी, विजय कुमार श्रीवास्तव, विजय दुबे, राम शेष द्विवेदी, दिव्या घर द्विवेदी, कैलाश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, विमलेश मिश्र, दिलीप मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, आदेश मिश्र, संजय मिश्र, गौरव मिश्र सहित कई अन्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment