<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, November 6, 2025

बृजेश कुमार आर्य बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष

बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महादेवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्य को कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस जिम्मेदारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष सांसद तनुज पुनिया ने उन्हें सौंपा।


प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपे गए दायित्व को निष्ठा और पूरी तत्परता के साथ निभाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति और दलितों पर हो रहे अत्याचार और अन्याय के मामलों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे।

बृजेश कुमार आर्य के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिल भारती, डॉ. आलोक रंजन, चंद्रशेखर वर्मा, शोभित चौधरी, वाहिद सिद्दीकी, अमर बहादुर तप्पे शुक्ला, पप्पू चौधरी, बबलू पाण्डेय, राकेश मणि त्रिपाठी, नवीन कन्नौजिया, मुकेश कन्नौजिया, अंकित कुमार, रामकुमार सोनकर, अलीम अख्तर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

No comments:

Post a Comment

Pages