<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 9, 2025

फार्मासिस्टों ने सौंपा ज्ञापन, सरकार से मांगों पर जल्द कार्रवाई की उम्मीद

- सांसद और विधायक ने दिया समाधान का आश्वासन


बस्ती। रविवार को अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गिरिजेश सेन के नेतृत्व में फार्मासिस्टों ने सांसद राम प्रसाद चौधरी और बस्ती सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव को ज्ञापन सौंपा।


जिला अध्यक्ष गिरिजेश सेन ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख मांगों में शेड्यूल ‘के’ का समाप्त करना, ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, कम्युनिटी हेल्थ अफसर (सीएचओ) भर्ती में फार्मासिस्ट को पात्रता, होलसेल ड्रग लाइसेंस में फार्मासिस्ट की अनिवार्यता, उत्तर प्रदेश में फार्मासिस्ट के रिक्त पद भरना और ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1948 को पूरी तरह लागू करना शामिल हैं।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद सांसद और विधायक ने आश्वासन दिया कि वह इसे सरकार तक पहुंचाएंगे और समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

ज्ञापन सौंपने के बाद जिला कार्यालय मंजूषा मेडिकल हॉल, पचपेड़िया रोड पर एसोसिएशन की मासिक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में सत्यम श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष (शिक्षा प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से मंडल उपाध्यक्ष परमात्मा प्रसाद, जिला अध्यक्ष (आईटी) फारुख अब्दुल्लाह, महासचिव वैभव श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, कृष्ण मोहन यादव, मीडिया प्रभारी धर्मनाथ, जिला सचिव विक्रम शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी चौधरी, सूरज चौहान, सत्येंद्र सेन, अब्दुर्रशीद सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages