<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 14, 2025

द्वाबा महोत्सव का कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने किया भव्य शुभारंभ


संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के सरयू और कुआनो नदी के मध्य स्थित द्वाबा क्षेत्र के मानसिंह बाग में आयोजित पांच दिवसीय द्वाबा महोत्सव-2025 का शुक्रवार को मंत्रोच्चारण, विधि-विधान, फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ. संजय कुमार निषाद ने किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर श्रीमती रिंकू मणि एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार निषाद ने द्वाबा महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 14 से 18 नवंबर तक चलने वाला यह महोत्सव स्थानीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ लोगों में आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत, भोजपुरी नाइट, बॉलीवुड नाइट, कवि सम्मेलन, मुशायरा सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित होंगी, जिसमें क्षेत्र के कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

मा. मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। महोत्सव में विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए हैं। सूचना विभाग द्वारा एक भारत–आत्मनिर्भर भारत से संबंधित बुकलेट व फोल्डर का वितरण भी किया गया।

इस दौरान मंत्री, पूर्व सांसद, नगर पंचायत अध्यक्ष हैंसर एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकूमणि व अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणि ने मुख्य अतिथि को भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी वैभव चतुर्वेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रिंस आगम सिंह, कुलदीप मिश्रा, संजय पाठक, जिला मंत्री अशोक यादव, रामानंद साहनी, अभिषेक राय, पूर्व जिला अध्यक्ष बद्री यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष गणेश पांडेय, मंडल अध्यक्ष सरोज नंदिनी, सीमा चौहान, उप जिलाधिकारी धनघटा डॉ. सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी विकास नारायण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, सम्मानित नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages