<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 14, 2025

जी.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस


बस्ती। स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस का आयोजन जी.वी.एम. कॉन्वेंट स्कूल परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह तथा प्रधानाचार्या श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने मां सरस्वती व नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

विद्यालय में आयोजित विशाल बाल मेला आकर्षण का केंद्र रहा। बच्चों ने अलग-अलग प्रकार के स्टॉल लगाए, जिनमें स्वादिष्ट व्यंजनों से लेकर अनेक मनोरंजक गेम्स तक शामिल थे। प्रबंधक संतोष सिंह ने मेले का निरीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ व्यवहारिक ज्ञान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यालय ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करता रहता है।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, समूह नृत्य, एकल नृत्य, भाषण और नाटक प्रस्तुत किए गए। नर्सरी के बच्चों ने आकर्षक समूह नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अविका एंड ग्रुप द्वारा समूह नृत्य, आराध्या द्वारा घूमर, अंशु एवं ग्रुप द्वारा मणिपुरी नृत्य, तैयबा ग्रुप द्वारा कव्वाली नृत्य प्रस्तुत किया गया। ‘मच्छर चालीसा’ नाटक का मंचन विशेष आकर्षण रहा, जिसमें सर्वज्ञ, शिवम, आर्यन, आदित्य, शुभम आदि के अभिनय की सराहना हुई। समूह नृत्य में प्रिया, स्नेह, अन्नपूर्णा और आराध्या के प्रदर्शन ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अवंतिका, स्निग्धा और सौम्या ने जैग सर एवं प्रीति मैम के मार्गदर्शन में किया।

इस अवसर पर राकेश, राजेश, प्रिंस, पवन, अश्वनी, श्रेया, नम्र, अलीना, सावित्री, खुशबू, दीपेंद्र, अलीशा, शबनम, निगहत, खुशी, आदित्य, अनूप, गिरीश, पूजा, हिना, रुबीना, अनीता, ममता सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages