<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 14, 2025

बिहार ने दिया विकास और विश्वास का जनादेश - हरीश द्विवेदी


बस्ती। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए असम राज्य के प्रभारी एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में स्पष्ट और निर्णायक जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में मुकाबला विश्वास और खोखले वादों के बीच था, और जनता ने एक बार फिर विश्वास को चुनकर साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनका भरोसा अटूट है।

श्री द्विवेदी ने कहा कि यह जनादेश विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को करारा जवाब है। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव एक बार फिर ‘रिजेक्टेड नेता’ के रूप में सामने आए हैं, क्योंकि जनता अब झूठ और भ्रम की राजनीति को स्वीकार करने के मूड में नहीं है।

उत्तर प्रदेश की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी के भविष्य का फैसला जनता ने आज ही कर दिया है। विकास, स्थिरता और सुशासन के आगे नकारात्मकता और खोखले वादों की कोई जगह नहीं है।

अपने संदेश के अंत में हरीश द्विवेदी ने कहा कि देश मोदी जी के साथ था, है और आगे भी रहेगा, क्योंकि भारत में हमेशा विश्वास ही जीतता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages