महादेवा (बस्ती)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती मंडल की बैठक हाल ही में प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डा. बलराम त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन सगीर खाकसार ने किया।
बैठक में प्रदेश महामंत्री डा. संजय द्विवेदी ने बताया कि संगठन प्रदेश के 80 सांसदों व 403 विधायकों को पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष के तीसरे चरण में यह अभियान दो चरणों में आयोजित होगा। 12 दिसंबर 2025 को सभी 403 विधानसभा के विधायकों को और 30 दिसंबर 2025 को सभी 80 लोकसभा सांसदों को उनके आवास पर ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा।
मंडलाध्यक्ष डा. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि संगठन ने पत्रकारों का सामूहिक बीमा कराकर उनके जीवन सुरक्षा और इलाज के लिए हेल्थ कार्ड भी दिलवाया है। पत्रकारों के साथ किसी भी तरह के उत्पीड़न को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।
उन्होंने बताया कि संगठन ने पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जिला और मंडल स्तर पर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपा है। संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए मंडल के तीनों जनपदों में तहसील स्तर पर हर महीने बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बस्ती अवधेश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर आलोक श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर सौरभ कुमार त्रिपाठी सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। अन्य उपस्थित पत्रकारों में महेन्द्र श्रीवास्तव, मुहम्मद परवेज़ अख्तर, सगीर खकसार, डा. एस. के. सिंह, राजेश सिंह विशेन, विवेक मिश्रा, दुर्गेश ओझा, रितेश बाजपेयी, राजेन्द्र दुबे, बेचू लाल अग्रहरी, संतोष कसौधन, अतुल सिंह, आलोक मिश्रा, महबूब पठान, अतीक अहमद, राजेश पांडेय, जी एच कादिर, राम पूजन सोनी, अश्विनी पाण्डेय, सतीश मिश्रा, परशुराम वर्मा, रूबल कमलापुरी, शैलेन्द्र उपाध्याय, उदयभान सैनी, सुशील दुबे, एजाज अहमद, खगेन्द्र नाथ मिश्रा, करीम मेहदावली आदि शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment