गोरखपुर। महानगर अनुसूचित मोर्चा गोरखपुर द्वारा आदिवासी समाज के गौरव धरती आबा बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती वार्ड नं. 20 स्थित बुद्ध विहार मंदिर पर मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान महानगर संयोजक व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनु॰ मोर्चा अमृतलाल भारती ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने जीवन में आदिवासी समाज में जागरूकता फैलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए अनेक पहल की। उनके नेतृत्व में 1895 से 1900 के बीच मुंडा विद्रोह हुआ, जिसमें आदिवासी किसानों ने ब्रिटिश सरकार की अन्यायपूर्ण नीतियों, भूमिहीनता और जंगलों पर कब्जे के खिलाफ संघर्ष किया। इस विद्रोह ने ब्रिटिश शासन की नींव को चुनौती दी और आदिवासी समाज में साहस और संगठन की भावना को मजबूत किया।
महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ‘जीतू’ ने कहा कि बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश राज के खिलाफ आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा की और उन्हें राजनीतिक तथा सामाजिक जागरूकता प्रदान की। उनका संघर्ष और नेतृत्व आज भी आदिवासी समाज और पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
पुष्पांजलि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अनु॰ मोर्चा कृष्ण कुमार, पार्षद सतीश चंद, पार्षद बरकत अली, महामंत्री दुर्गेश कोरी, उपाध्यक्ष अखिलेश आर्या, मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन, विनोद भारती, दयानंद भारती, रामनरेश बौद्ध, अमित कुमार मंडल, अध्यक्ष रिंकू भारती, कोषाध्यक्ष मनीराम अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment