बस्ती। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, शाखा बस्ती की मासिक बैठक रविवार को जिला कार्यालय दिव्यांश मेडिकल सेंटर, ब्लॉक रोड, रौता चौराहा में आयोजित की गई। बैठक में कर्मचारियों के लम्बित वेतन सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मण्डल स्तर पर वेतन प्रकरण को लेकर वार्ता सम्पन्न हो चुकी है और उम्मीद जताई कि अगले 24 घंटों में सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी हो जाएगा। बैठक में कर्मचारियों ने विभागीय कार्यों से संबंधित विभिन्न समस्याएँ भी रखीं, जिनके समाधान के लिए संघ ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा संघ की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि वेतन प्रकरण सहित सभी मुद्दों पर उच्च स्तर पर लगातार संवाद जारी है।
संयुक्त एनएचएम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. सुधाकर पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है।
जिला संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि संघ हर कदम पर कर्मचारियों के साथ खड़ा है। किसी भी समस्या के समाधान के लिए कर्मचारी बेहिचक संपर्क कर सकते हैं।
जिला महामंत्री जन्मेजय उपाध्याय ने कहा कि वेतन में देरी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है। इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया है और जल्द सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।
बैठक में रिचा जायसवाल, ज्योति रावत, प्रियंका प्रजापति, अनुराधा गौड़ सहित कई सदस्यों ने भी समस्याएँ रखीं।
सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई बैठक के अंत में संघ ने कर्मचारियों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया।

No comments:
Post a Comment