बस्ती। राम प्रसाद स्मारक सामाजिक विकास संस्थान की बैठक में स्वर्गीय प्रभावती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने मानवता और विज्ञान के विकास के लिए अपने शरीर को मृत्युपरांत वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज, बस्ती को दान करने का अद्भुत निर्णय लिया।
26 दिसंबर 2024 को श्रीमती प्रभावती देवी ने मृत्युपरांत देहदान हेतु पंजीकरण कराया था। उनके इस कदम से मेडिकल छात्रों को प्रैक्टिकल ज्ञान प्राप्त होगा और समाज में प्रेरणा का संदेश गया।
बैठक में प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह कार्य मानवता और शिक्षा के प्रति समर्पण का उदाहरण है। प्रेस क्लब संरक्षक प्रकाश चंद गुप्ता ने उन्हें महान आत्मा बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
आगामी 23 नवंबर को उनकी स्मृति में एक वृहद शोकसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें परिजनों का सम्मान और शोक संतप्त परिवार के लिए प्रार्थना की जाएगी। बैठक राम प्रसाद भवन, गांधी नगर, बस्ती में संपन्न हुई, जिसमें कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment