बस्ती। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की अप्रत्याशित और प्रचंड जीत के बाद शुक्रवार को भाजपा कार्यालय बस्ती में कार्यकर्ताओं ने जोरदार उत्सव मनाया। बड़ी संख्या में जुटे पार्टी समर्थकों ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। परिसर ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’, ‘मोदी-नीतीश जिंदाबाद’ जैसे नारों से देर तक गूंजता रहा।
कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में अपना स्पष्ट मत दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव विश्वास और वादों के बीच था, और जनता ने विश्वास को चुना। द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जनता का भरोसा अटूट है।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने इस जीत को भाजपा के संगठनात्मक सामर्थ्य और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह विजय केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मिश्र ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस उत्साह को संगठन की मजबूती में बदलें।
चेयरमैन प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि एनडीए की जीत प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और नीतीश सरकार के प्रति जनता के विश्वास की प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में गजेन्द्र सिंह, अनिल दुबे, अरविन्द श्रीवास्तव गोला, दिलीप पाण्डेय, अमृत कुमार वर्मा, हरिकृष्ण त्रिपाठी, सतीश सोनकर, आदित्य श्रीवास्तव, विनय यादव, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, ममता सिंह, आलोक पाण्डेय, धर्मेन्द्र जायसवाल, गौरव अग्रवाल, सुरेन्द्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, अभिषेक पाण्डेय, देवेन्द्र द्विवेदी, डॉ. अरविन्द चौधरी, पल्लव श्रीवास्तव, आदित्य शर्मा, आशीष शुक्ल, अतुल भट्ट, शाश्वत श्रीवास्तव, सचिन सिंह, प्रियांशु त्रिपाठी, उमेश गुप्ता, शिवम पाण्डेय, रवि शर्मा, अंश सिंह, अवधेश उपाध्याय, माता प्रसाद निषाद, रजत विश्वकर्मा, दुर्गेश श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment