रुधौली (बस्ती)। बजाज चीनी मिल रुधौली में शुक्रवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में बस्ती सदर विधायक प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार दुबे, रुधौली विधायक राजेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व विधायक संजय जयसवाल, अध्यक्ष गोविंद नगर समिति पुष्कर आदित्य सिंह, गन्ना विकास समिति अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पिंकू सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान इकाई प्रमुख डॉ. के.पी. त्रिपाठी और पूर्वी जोन के जोनल हेड एन.के. शुक्ला ने किसानों को पेराई सत्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मिल प्रशासन किसानों की सुविधाओं और उनके हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर चीनी मिल के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पेराई सत्र शुरू होने से क्षेत्र के गन्ना किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया।

No comments:
Post a Comment