<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 3, 2025

महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में चला मिशन शक्ति अभियान, महिलाओं-बालिकाओं को किया जागरूक


बस्ती। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. शालिनी सिंह के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति दीदी अभियान के तहत महिला कांस्टेबल शालू यादव द्वारा जनपद के विभिन्न स्थलों महिला अस्पताल, रोडवेज तथा कोटेश्वर पार्क गांधीनगर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं से मिलकर महिला हेल्पलाइन, सशक्तिकरण एवं काउंसलिंग संबंधी जानकारी दी गई। उन्हें साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने के लिए जागरूक किया गया।

इसके साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों  जैसे 1090, 181, 112 आदि  के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश भी दिया गया।

अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो चेकिंग भी की गई, जिसमें 20 लोगों की जांच की गई। इनमें से एक व्यक्ति से माफीनामा भरवाकर सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया।

यह अभियान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages