<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 3, 2025

थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती ने छात्राओं को किया जागरूक, बताया महिलाओं की सुरक्षा के उपाय


बस्ती। मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती द्वारा महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष महेश सिंह ने प्रभारी चौकी दक्षिण दरवाजा ओम प्रकाश मिश्रा, महिला आरक्षी रूपम सिंह एवं पूर्णिमा सिंह के साथ कपिल गंगा स्कूल, स्टेशन रोड बस्ती पहुंचकर छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी।

कार्यक्रम में थानाध्यक्ष ने छात्राओं को महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम के उपायों और आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु कई योजनाएं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, जिनमें — वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय थाना का सीयूजी नंबर 9454403121 भी साझा किया गया।

महेश सिंह ने छात्राओं को इन नंबरों की उपयोगिता समझाते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं से समाज में महिलाओं से जुड़े अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।

इस दौरान मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट भी वितरित किए गए और छात्राओं को भरोसा दिलाया गया कि बस्ती पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और दृढ़ संकल्पित है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages