गोरखपुर। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने अपने कक्ष में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबन्धक अशोक कुमार तिवारी को समापक राशि का प्रपत्र, सेवा प्रमाण पत्र एवं गोल्ड प्लेटेड मेडल तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
मुख्य कार्मिक अधिकारी/आई.आर. मनोज कुमार पाण्डेय ने कार्मिक विभाग के सभा कक्ष में 28 नवम्बर को आयोजित एक समारोह में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे 09 अराजपत्रित रेलकर्मियों को गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सेवा निवृत्त रेल कर्मियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य कार्मिक अधिकारी/आई.आर. मनोज कुमार ने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आपके अनुभव से हम आगे भी लाभ उठाते रहेंगे। इस अवसर पर कार्मिक एवं लेखा विभाग के अधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों के परिजन उपस्थित थे।
महाप्रबन्धक सभाकक्ष में 28 नवम्बर को आयोजित एक समारोह में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे महाप्रबन्धक कार्यालय के निजी सचिव/सचिव महाप्रबन्धक कैलाश पति चौहान को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह, सचिव/महाप्रबन्धक आनन्द ऋषि श्रीवास्तव एवं उप महाप्रबन्धक/सामान्य शुभम वर्मा तथा प्रबन्धक विभाग के उपस्थित रेलकर्मियों ने चौहान के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
लेखा विभाग में आयोजित एक अन्य समारोह में 30 नवम्बर को सेवानिवृत्त हो रहे 02 अराजपत्रित कर्मचारियों को प्रधान वित्त सलाहकार अमरजीत गौतम ने गोल्ड प्लेटेड मेडल, समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment