बस्ती। थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेलखा में एडीजी जोन के निर्देश, डीआईजी बस्ती रेंज के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला हेड कांस्टेबल शांति यादव, कांस्टेबल प्रियंका वर्मा, अनुष्का व कंचन सहित पूरी टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम में लगभग 175 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पुलिस टीम ने गांव में भ्रमण कर महिलाओं से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को जाना। तत्पश्चात चौपाल के माध्यम से उन्हें मिशन शक्ति 5.0 के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, निराश्रित महिला पेंशन, मातृ शक्ति को सम्बल, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई।
महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 181, 1098, 1930, 1076 आदि के बारे में बताया गया और घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच, साइबर अपराधों व उनके कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम से महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने कहा कि इस सम्मेलन से उन्हें सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और अपने अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है।

No comments:
Post a Comment