<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, November 4, 2025

आश्रितों की पेंशन घटाने पर भड़के कर्मचारी

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में हुई। अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. श्याम नारायण शुक्ल और क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. रामसमुझ ने कहा कि सरकार साठ और पैंसठ वर्ष में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आश्रितों को केवल सात वर्ष तक पेंशन देने की योजना बना रही है, जो कर्मचारी विरोधी और असंवैधानिक है।

संरक्षक अशोक पांडेय और इं. नागेंद्र मणि गुप्ता ने पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाली की मांग दोहराते हुए कहा कि माननीयों को चार-चार पेंशन और कर्मचारियों को एनपीएस/यूपीएस देना अन्यायपूर्ण है।

अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के फिटमेंट फैक्टर में भी गड़बड़ी की जा रही है। सरकार आर्थिकी का हवाला देकर कर्मचारियों के हितों को सीमित नहीं कर सकती। यदि ऐसा हुआ तो कर्मचारी वर्ग एकजुट होकर आंदोलन को मजबूर होगा।

बैठक का संचालन महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने किया। इस दौरान अनूप श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, डॉ. सरिता सिंह, इं. सौरभ, इं. राजकुमार सिंह, विनीता सिंह, फूलई, ओंकार नाथ राय, सुधीर श्रीवास्तव, इजहार, आलोक व अशोक सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages