बस्ती। कैली हास्पिटल गेट नम्बर 1 के सामने स्थित ओमवीर हास्पिटल में आगामी 23 नवम्बर, रविवार को शमिष्का आई.वी.एफ. द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया है।
यह जानकारी देते हुए ओमवीर हास्पिटल की चेयरमैन डा. अर्चना चौधरी ने बताया कि यह शिविर ऐसे दम्पत्तियों के लिये बड़ा अवसर है, जो संतान सुख से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि कुशल चिकित्सकों के परामर्श और आधुनिक आई.वी.एफ. पद्धति के माध्यम से अब बांझपन का उपचार संभव है और परिवारों में खुशियों की किलकारी गूंज सकती है।
डा. चौधरी ने बताया कि ओमवीर हास्पिटल में आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध हैं और दूरबीन विधि से ऑपरेशन की आधुनिक व्यवस्था भी है।
उन्होंने कहा कि यह आई.वी.एफ. शिविर संतान की चाह रखने वाले दम्पत्तियों के लिए वरदान साबित होगा। शिविर में परीक्षण कराने वाली महिलाओं के लिए विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

No comments:
Post a Comment