बस्ती। स्नातक शिक्षक विधायक निर्वाचन 2026 को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने तैयारियों की गति और धार बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा कार्यालय, बस्ती में जनपदीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह संयोजक एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि अधिकतम मतदाता पंजीकरण कराते हुए भाजपा उम्मीदवार को ऐतिहासिक विजय दिलाई जाएगी।
मुख्य अतिथि शंकर गिरी ने कहा कि स्नातक शिक्षक निर्वाचन आगामी विधानसभा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल है। इसलिए हर कार्यकर्ता को पूर्ण समर्पण के साथ अधिकतम मतदाताओं के पंजीकरण हेतु अभियान चलाना होगा। उन्होंने बताया कि मतदाता फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है, अतः सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में तेज गति से संपर्क बढ़ाएं।
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि यह निर्वाचन भाजपा के वैचारिक आधार को और मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार का प्रत्येक सदस्य अपने विचार परिवार से जुड़े विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में संपर्क कर योग्य मतदाताओं का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करे। यह चुनाव संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रबल संदेश देने का माध्यम है।
बैठक का संचालन भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. रघुवर पाण्डेय ने किया। बैठक के दौरान उनकी सक्रियता और नेतृत्व को विशेष रूप से सराहा गया।
बैठक में मनीष श्रीवास्तव, नन्दलाल कन्नौजिया, राम बृक्ष निषाद, कृष्ण कान्त पाण्डेय, विवेकानन्द शुक्ल, डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह, राहुल सिंह, महेन्द्र कुमार गौड़, फागू लाल गुप्ता, शाशांक श्रीवास्तव, उपेन्द्र नारायण, कमलेश चौधरी, राहुल शुक्ल, विनय प्रभाकर त्रिपाठी, डॉ. एस.पी. त्रिपाठी, डॉ. श्रीराम चौहान, विजय सेन सिंह, अमित चतुर्वेदी, नीरज त्रिपाठी, राधेश्याम यादव, डॉ. रमा शर्मा, बृजेश कुमार दुबे, रोहित सिंह, दुर्गेश कुमार, अजय श्रीवास्तव, डॉ. रघुनाथ चौधरी, डॉ. शिवेंद्र मोहन पाण्डेय, सूर्य पाल वर्मा, अमित कुमार दुबे सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment