<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, November 7, 2025

भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने पर एक दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन

बस्ती। शुक्रवार को भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में क्षेत्रीय खेल कार्यालय एवं जिला हॉकी संघ द्वारा एक दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रीडाधिकारी दिलीप कुमार ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया।


जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. लवकुश पटेल, सचिव सुशील कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष पंकज चौधरी एवं अन्य सदस्यों द्वारा भी मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। महेश शुक्ला ने कहा कि भारत में हॉकी के 100 वर्ष पूरे होना बड़ी उपलब्धि है और इसे नये सिरे से मजबूत करने की जरूरत है।

बालक वर्ग के फाइनल मैच में स्व० राजेन्द्र सिंह मेमोरियल ट्रस्ट ने हंसराजलाल इण्टर कालेज को 3-2 से पराजित किया। विजेता टीम की तरफ से ओम वर्मा ने 2 गोल और श्याम ने 1 गोल किया, जबकि हंसराजलाल इण्टर कालेज की तरफ से गौरव श्रीवास्तव और बालाजी वर्मा ने 1-1 गोल किए।

बालिका वर्ग के फाइनल मैच में अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम ने दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सिलेन्स को 3-2 से हराया। विजेता टीम की ओर से शोभा ने 2 गोल और पूजा भारती ने 1 गोल किया, जबकि दिल्ली स्कूल की पूजा और ज्योति ने 1-1 गोल किए।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में निर्णायकों अमन दूबे, बन्टी वर्मा, पंकज चौधरी, संदीप यादव, विकास सोनकर और दीप पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कीडाधिकारी दिलीप कुमार ने अतिथियों और खिलाडियों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages