बस्ती। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को महान संत शिरोमणि नामदेव की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने की। उन्होंने कहा कि संत नामदेव ने भक्ति आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने महाराष्ट्र से लेकर उत्तर भारत तक जनजागरण का कार्य किया और समता, प्रेम व भक्ति का संदेश दिया।
रूधौली विधायक राजेन्द्र प्रसाद चौधरी एवं कप्तानगंज विधायक कवीन्द्र चौधरी ने कहा कि संत नामदेव बाह्य आडंबरों के विरोधी थे। उनकी रचनाएँ मुखबानी ग्रंथ में संकलित हैं और आज भी महाराष्ट्र में उनके भजन भक्ति के साथ गाए जाते हैं।
वरिष्ठ सपा नेता दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि संत नामदेव का जीवन समाज सुधार के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपनी रचनाओं और गीतों के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी ने किया। इस अवसर पर जमील अहमद, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
मौके पर राजेन्द्र चौरसिया, अरविन्द सोनकर, मो. युनुस आलम, राहुल सोनकर, विपिन त्रिपाठी, अबकर अली, विरेन्द्र यादव, नित्यराम चौधरी, हनुमान प्रसाद चौधरी, मुरली पाण्डेय, अशोक कुमार यादव, रजनीश यादव, प्रधान तूफानी, लालमन यादव, गौशंकर यादव, चन्द्रहास, सुनील यादव, सुशील यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment