<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 29, 2025

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बस्ती में करेंगे जनसभा, किसानों से करेंगे संवाद


बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बस्ती आ रहे हैं। वे वॉल्टरगंज स्थित देशराज नारंग विद्यालय वाल्टरगंज के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे और क्षेत्र के गन्ना किसानों से संवाद स्थापित करेंगे। इस जानकारी की पुष्टि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) ऐश्वर्या राज सिंह ने पत्रकार वार्ता में की।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल हमेशा से किसानों की आवाज़ बुलंद करता रहा है। जयंत चौधरी का यह दौरा किसानों की समस्याओं को नज़दीक से जानने और उनके समाधान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऐश्वर्या राज सिंह ने कहा कि “हमारे निरंतर प्रयासों और सवाल उठाने के कारण ही सरकार को गन्ना मूल्य 400 प्रति क्विंटल करना पड़ा, जो किसानों के लिए बड़ी राहत है।”

उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी किसानों से सीधे संवाद करेंगे और प्रदेश में कृषि सुधारों व किसान हितों को लेकर पार्टी की आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और किसानों के शामिल होने की संभावना है।

No comments:

Post a Comment

Pages