<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 1, 2025

शिव प्रताप शुक्ल ने दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं


गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, जो हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित होकर हमें समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। यह पर्व आत्मचिंतन और सकारात्मक बदलाव का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा है कि सभी मिलकर इस पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाएं, ताकि समाज में शांति और समृद्धि का वातावरण बने।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages