महादेवा (बस्ती)। विकास खण्ड बनकटी अंतर्गत ग्राम पंचायत शोभनपार में मिशन शक्ति महिला अभियान के तहत महिलाओं और ग्रामवासियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लालगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश विश्वकर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़खानी, साइबर अपराध जैसी घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी और कहा कि महिलाओं को अब डरने की नहीं, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।
मौके पर महादेवा चौकी प्रभारी देवव्रत शर्मा, मुख्य आरक्षी राम सकल यादव, आरक्षी पंकज, महिला आरक्षी वंदना तथा शोभनपार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ज्ञानचंद चौधरी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गांव की महिलाएं एवं पुरुषों ने प्रतिभाग किया और महिला सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

No comments:
Post a Comment