<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 31, 2025

‘‘रन फॉर यूनिटी’’ कार्यक्रम में शामिल हुए डीआईजी संजीव त्यागी, दी राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा



बस्ती। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने शनिवार की सुबह कंपनी बाग चौराहे से हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर डीआईजी संजीव त्यागी स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के साथ दौड़ में शामिल हुए और उपस्थित नागरिकों एवं पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

डीआईजी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें देश की एकता, अखंडता और निष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages