<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 31, 2025

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन


गोरखपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा शुक्रवार को “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत एवं महानगर संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोलघर स्थित काली मंदिर के निकट सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक, आधुनिक भारत के निर्माता तथा लौह पुरुष थे। उन्होंने देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। राष्ट्र सदैव उनके प्रति ऋणी रहेगा।”

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कहा कि “देश को अखंड भारत बनाने में सरदार पटेल का योगदान अतुलनीय है। उनका जीवन त्याग और राष्ट्र सेवा का अद्भुत उदाहरण है।”

कार्यक्रम के तहत रन फॉर यूनिटी को मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ गोलघर स्थित पटेल प्रतिमा से शुरू होकर कचहरी चौराहा, गणेश चौराहा होते हुए काली मंदिर चौक स्थित पटेल प्रतिमा तक संपन्न हुई। दौड़ समाप्ति पर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रथम स्थान दीपक कुमार, द्वितीय स्थान सौरभ यादव एवं तृतीय स्थान आदित्य यादव ने प्राप्त किया।

पटेल जयंती के अवसर पर भाजपा महानगर इकाई के सभी बूथों पर पुष्पांजलि एवं जयंती समारोह आयोजित किए गए।

इस अवसर पर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, आयोग उपाध्यक्ष बेचन राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक दयानंद शर्मा, महानगर संयोजक इन्द्र मणि उपाध्याय, सह संयोजक प्रेमनाथ शुक्ला, डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, अनुराग मझवार, बृजेश मणि मिश्रा, शशिकांत सिंह, पवन त्रिपाठी, रणंजय सिंह जुगनू, वीरेंद्र पांडेय, विकास शर्मा, विशाल गुप्ता, प्रशांत विश्वकर्मा, प्राण तिवारी, प्रदीप सिंह, मुकेश चौधरी, कृष्ण कुमार, सत्यार्थ मिश्रा, आनंद अग्रहरी, सिद्धांत घोष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षद उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages