बस्ती। देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर पूरे देश की तरह जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में भी राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विद्यालय के प्रबंधक संतोष सिंह एवं प्रधानाचार्य श्रीमती विजयलक्ष्मी सिंह ने उपस्थित लोगों को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। श्री सिंह ने कहा कि “सरदार पटेल अपने दृढ़ विश्वास और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। हमें भी अपने कार्य को निष्ठा और संकल्प के साथ करना चाहिए, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”
इस अवसर पर शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने भी सरदार पटेल के जीवन पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में राकेश, राजेश, सावित्री, रुबीना, प्रीति, अनीता, ममता, पवन, जैग, आलोक, सुशील, दीपेंद्र, जितेंद्र, हिना, मीनाक्षी, शबनम समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment