<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 31, 2025

अखण्ड भारत के निर्माण के लिए सदैव याद किये जायेंगे सरदार बल्लभ भाई पटेल - महेन्द्रनाथ यादव


बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल को उनकी जयन्ती पर याद किया गया। सदर विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पटेल जी के जीवन वृत्त, योगदान पर प्रकाश डाला। सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की 562 रियासतों का विलय करके अखंड भारत के निर्माण के लिए जो योगदान दिया उसके लिये उन्हें सदैव याद किया जायेगा।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक अतुल चौधरी कविन्द्र, राजेन्द्र चौधरी, दयाशंकर मिश्र, जावेद पिण्डारी, मो. स्वालेह, समीर चौधरी, आर.डी. निषाद, विपिन त्रिपाठी, महेश चौधरी, पंकज निषाद  आदि ने  कहा कि 1947 में भारत को आजादी तो मिली लेकिन बिखरी हुई। देश में कुल 562 रियासतें थीं। अपनी कूटनीतिक क्षमता के बल पर पटेल ने इन्हें भारत में मिला लिया।  इनमें जूनागढ़ रियासत के नवाब ने 1947 में पाकिस्तान के साथ जाने का फैसला किया था।  वक्ताओं ने पटेल जी को नमन् करते हुये कहा कि आजकल जिस उम्र में बच्चे गेजुएट हो जाते हैं उस उम्र में सरदार बल्लभ भाई पटेल ने 10वीं की परीक्षा पास की थी। उनकी शिक्षा में सबसे ज्यादा रोड़े परिवार की आर्थिक तंगी ने अटकाए। इसके बावजूद उन्होंने जिलाधिकारी की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए। रामशंकर निराला, अखिलेश यादव, जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरदार पटेल वकालत पढ़ने के लिए इंग्लैंड गए वह भी 36 साल की उम्र में। शुरुआत में देर से पढ़ाई शुरू करने वाले सरदार पटेल ने 36 महीने के वकालत के कोर्स को महज 30 महीने में ही पूरा कर दिया। वे देश के महान नेता थे।

पटेल जी को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, गीता भारती, गुलाब सोनकर, युनुस ालम, प्रशान्त यादव, रामाशीष वर्मा, शंकर यादव, रन बहादुर यादव, तूफानी यादव, संजय कुमार गौतम, राज मोहन सिंह ‘राजू’ भागीरथी पटेल, सुमित पटेल, गौरीशंकर, प्रिया श्रीवास्तव, दिवाकर चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, हरीश, सावित्री सिंह, राधा देवी के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages