<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 4, 2025

मिशन शक्ति अभियान के तहत सावित्री विद्या विहार भानपुर में छात्राओं को किया गया जागरुक


बस्ती। ‘‘मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0’’ के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद बस्ती में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस क्रम में आज जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्राधिकारी रुधौली के साथ थाना सोनहा अंतर्गत सावित्री विद्या विहार भानपुर कालेज में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को अपराधों के प्रति सजग बनाना, उन्हें आवाज उठाने के लिए प्रेरित करना तथा सरकारी योजनाओं से अवगत कराना था। जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए मिशन शक्ति अभियान के प्रमुख घटकों जैसे नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत 1090 - वीमेन पावर लाइन, 1076 - मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 - चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 - महिला हेल्पलाइन, 112 - पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 - स्वास्थ्य सेवा, 108 - एंबुलेंस सेवा, साइबर हेल्पलाइन नंबर - 1930 वन स्टॉप सेंटर तथा अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनका उपयोग कर वे किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं।  कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मिशन शक्ति पंपलेटों का वितरण किया गया। छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि ‘‘आपकी आवाज ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है, किसी भी संदेहास्पद घटना पर संकोच न करें, तुरंत पुलिस या हेल्पलाइन से संपर्क करें। हम आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं।’’ सोशल मीडिया पर सतर्क रहने तथा संदिग्ध संदेशों की रिपोर्टिंग करने की सलाह दी गयी। इस दौरान छात्राओं को चॉकलेट वितरित की गईं । कालेज के अध्यापकों ने इस पहल की सराहना की तथा आश्वासन दिया कि कालेज स्तर पर भी ऐसी जागरूकता गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सोनहा, प्रभारी निरीक्षक रुधौली थानाध्यक्ष वाल्टरगंज व थाना के मिशन शक्ति केन्द्र के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।  

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages