<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 24, 2025

भाजपा महानगर बेनीगंज में कार्यशाला आयोजित

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा शुक्रवार को भाजपा कार्यालय बेनीगंज में भारत के पूर्व गृहमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं विधान परिषद सदस्य विनोद पांडेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विपिन सिंह एवं महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने की। संचालन महामंत्री इंद्रमणि उपाध्याय ने किया, जबकि स्वागत भाषण एवं विषय प्रस्तावना महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने प्रस्तुत की। आभार ज्ञापन महानगर उपाध्यक्ष दयानंद शर्मा द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि विनोद पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक थे। उन्होंने भारतीय रियासतों का एकीकरण कर देश को एक सूत्र में पिरोने का जो कार्य किया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।
विधायक विपिन सिंह और महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने भी पटेल जी के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला।
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ तथा सभी बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे।
कार्यशाला में उपसभापति पवन त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख शिव प्रसाद जायसवाल, दिलीप यादव, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही, बृजेश मणि मिश्रा, रणविजय शाही, सिद्धांत घोष, अनुपमा पांडेय, मनोज अग्रहरी, शशिकांत सिंह, रंजूला रावत, पदमा गुप्ता, रणविजय सिंह मुन्ना, अजय श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, सत्यार्थ मिश्रा, कृष्ण कुमार गौरव तिवारी, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण व महानगर पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages