गोरखपुर। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने दीपावली के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि धर्म और परंपराएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। दीपावली न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह एकजुटता और समरसता का संदेश भी देती है।
राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि यह पर्व जात-पात और ऊंच-नीच की खाई को पाटने का कार्य करता है। दीपावली खुशियों, उमंग और उल्लास का त्योहार है, जो सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
उन्होंने कामना की कि माता लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद का उजियारा फैले और समाज में शांति व भाईचारे की भावना प्रबल हो।
.jpg)
No comments:
Post a Comment